राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन ने आरोपियों पर रासुका लगाने की की मांग

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन ने आरोपियों पर रासुका लगाने की की मांग

मुजफ्फरनगर (मो सुहैल) राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोड़ा व जिलाध्यक्ष विजय कुमार त्यागी जी के नेतृत्व में शिस्ट मंडल बघरा में असामाजिक तत्वों द्वारा मां दुर्गा की मूर्ति तोड़े जाने पर मंदिर कमेटी व स्थानीय लोगों से जाकर मिला स्थानीय लोगों से बात करने पर पता चला कि सुबह करीब 9:00 बजे एक व्यक्ति मंदिर में घुस आया और उसने मां दुर्गा की मूर्ति को उखाड़ दिया और जमीन में पटक दिया मां दुर्गा की मूर्ति खंडित हो गई आवाज सुनकर मंदिर के पुजारी और मंदिर में मौजूद लोग पहुंचे और असामाजिक तत्व पकड़ लिया उसके साथ चार पांच लोग अन्य भी थे जो पुजारी जी और लोगों के आने पर भाग गए जिस असामाजिक तत्व पकड़ा गया वह लगातार धर्म विशेष के धार्मिक नारे लगा रहा था इस घटना पर स्थानीय लोगों में काफी रोष व्याप्त है स्थानीय लोगों ने बताया की कल रामनवमी के अवसर पर शोभा यात्रा को कुछ असामाजिक तत्वों ने रुकावट डालने का प्रयास किया था यह सब एक साजिश के तहत किया गया है
राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के पदाधिकारियों ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए तितावी थानाध्यक्ष को घटना की तहरीर देते हुए कहा की बाकी बचे आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए उन्होंने कहा था कल की घटना और आज की घटना सुनियोजित साजिश के तहत की गई उन्होंने कहा कि आरोपी के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि उसके पाकिस्तानी संबंधों के बारे में भी जांच की जानी चाहिए और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए रासुका के तहत कार्रवाई की मांग की राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोड़ा व जिला अध्यक्ष विजय कुमार त्यागी ने स्थानीय लोगों को हौसला बढ़ाते हुए कहा की अगर प्रशासन कार्यवाही ने कार्यवाही मै कोई ढिलाई बरसता है तो वह प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करने के लिए तैयार है शिष्ट मंडल में मुख्य रूप से प्रवीण जैन विजय त्यागी संजय गोस्वामी गजराज प्रमोद तिवारी अमन प्रवीण कुमार सचिन आदि उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *