देश-विदेश
Trending

नाव पलटने से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 29

पंचगढ़ में करातोआ नदी में हुए हादसे के बाद आज सुबह चार और शव बरामद किए गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि सभी लोग नदी के दूसरी ओर बरदेश्वरी मंदिर में एक धार्मिक सभा के लिए जा रहे थे।

ढाका। बंगलादेश में एक नाव पलटने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है जबकि 63 यात्री अभी भी लापता हैं।
अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी देते हुये बताया कि रविवार को पंचगढ़ में करातोआ नदी में हुए हादसे के बाद आज सुबह चार और शव बरामद किए गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि सभी लोग नदी के दूसरी ओर बरदेश्वरी मंदिर में एक धार्मिक सभा के लिए जा रहे थे।
उन्होंने बताया कि यात्री जहाज की क्षमता 40 लोगों की थी लेकिन इस जहाज में 120 अधिक लोग सवार थे जिससे जहाज एक तरफ झुक कर डूब गया। कई लोग तैरकर नदी के किनारे पहुंचे। लेकिन कई महिलाएं और बच्चे जो तैर ​​नहीं सकते थे वे डूब गए।
यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर तट के निकट पहुंचे स्थानीय लोगों ने प्रशासन को सूचना दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button