पटियाला हाउस कोर्ट के समन के बाद जैकलीन फर्नांडिज कोर्ट में पेश हुई, जहां से उन्हें 50 हजार रुपए के निजी मुचलके पर जमानत दे दी गई है। वहीं न्यायाधीश ने अभी रेग्युलर बेल पर ईडी से जवाब मांगा है।

दरअसल ED की चार्जशीट में ये दावा किया गया है कि, सुकेश चंद्रशेखर की ओर से की गई ठगी का फायदा जैकलीन फर्नांडिस को भी मिला है। यही वजह है कि इस मामले में जैकली

200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आशंका जताई जा रही है कि, सुकेश चंद्रशेखर के जरिए कई सेलिब्रिटीज और रसूकदार इस मामले में शामिल हैं।
जैकलीन फर्नांडिस की ड्रेस डिजाइनर लिपाक्षी से 21 सितंबर को दिल्ली की आर्थिक अपराध शाखा ने सात घंटे पूछताछ की थी।
पूछताछ के दौरान लीपाक्षी ने अपने बयान में जैकलीन और सुकेश को लेकर कई खुलासे किए। वहीं 17 अगस्त को ईडी ने चार्जशीट दाखिल की था जिसमें जैकलीन को भी 200 करोड़ के वसूली केस में आरोपी पाया है। इसके बाद से जैकलीन की मुश्किलें बढ़ गई थीं।
न से लगातार पूछताछ की जा रही है। वहीं एक और बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही से ही इस मामले में पूछताछ हो चुकी है।