राज्य
शौर्य स्टडी प्वाइंट का उद्घाटन किया

हस्तिनापुर ।हस्तिनापुर नगर स्थित मेन रोड पर एशियन कंप्यूटर के सामने भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री सुनील पोसवाल ने फीता काटकर शौर्य स्टडीपॉइंट का उद्घाटन किया । इस अवसर पर जिला मंत्री सुनील पोसवाल ने कहा कि शौर्य स्टडी प्वाइंट हस्तिनापुर क्षेत्र में एक गुणवत्ता परक शिक्षा देने का काम करेगा क्योंकि संस्थान के संचालक दुष्यंत शर्मा वायु सेना में लगभग 20 वर्ष शिक्षण कार्य करने के उपरांत राष्ट्र सेवा के भाव से हस्तिनापुर की सेवा करना चाहते हैं। इस अवसर पर सुभाष शर्मा, दिनेश शर्मा, दिनेश गर्ग, धनवीर सिंह ,सुंदर नागर, लोकेश शर्मा ,देवकी शर्मा ,रश्मि शर्मा आदि उपस्थित रहे ।




