Posted inAccident दीवार से टकराकर बाईक सवार की मौत हो गयी Posted by admin September 26, 2022No CommentsPosted inAccident कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम भलुहा के पास एक बाइक सवार रविवार को देर रात करीब 12 बजे बोदरवार तिनहवा मार्ग पर एक मकान की दीवार से टकरा गया। इस दुर्घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को बताया कि अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम खोखीया निवासी संदीप सिंह अपने बहनोई को कप्तानगंज बाइक से छोड़ने के लिए गया था। लौटकर बोदरवार आया तथा बोदरवार से तिनहवा होते हुए गोरखपुर को जा रहा था। अभी वह भलूहा गांव के निकट टेलई बाबा के मकान के पास पहुंचा ही था, तभी उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और दीवार से टकरा गई। बाइक सवार घटनास्थल पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। किसी ने इस घटना की जानकारी अहिरौली बाजार पुलिस को दी। पुलिस रात में ही घटनास्थल पर पहुंची। युवक के शव को कब्जे में ले लिया। सोमवार को विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। Post Views: 18 admin View All Posts Post navigation Previous Post कुल्लू में यात्रियों से भरी गाड़ी खाई में गिरी, 7 की मौत, 10 बुरी तरह जख्मीNext Postबुढाना पंचायत में नरेश टिकैत के बड़े बोल, कहा पक्षपात न करो नहीं तो…
पुलिस ने सोमवार को बताया कि अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम खोखीया निवासी संदीप सिंह अपने बहनोई को कप्तानगंज बाइक से छोड़ने के लिए गया था। लौटकर बोदरवार आया तथा बोदरवार से तिनहवा होते हुए गोरखपुर को जा रहा था। अभी वह भलूहा गांव के निकट टेलई बाबा के मकान के पास पहुंचा ही था, तभी उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और दीवार से टकरा गई। बाइक सवार घटनास्थल पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। किसी ने इस घटना की जानकारी अहिरौली बाजार पुलिस को दी। पुलिस रात में ही घटनास्थल पर पहुंची। युवक के शव को कब्जे में ले लिया। सोमवार को विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।