नवरात्र में मीट की दुकानो पर लगाई जाये रोक : दुष्यंत

बागपत। युवा भाजपा नेता दुष्यंत चौहान ने डीएम से नवरात्र को देखते हुए सार्वजनिक स्थानों पर खुली मीट की दुकानों पर रोक लगाये जाने की मांग की है।

दुष्यंत चौहान ने कहा कि 26 सितंबर यानि आज से हिन्दुओं के पवित्र नवरात्र शुरू होने वाले है, लेकिन सार्वजनिक स्थानों पर कई जगह मीट, मुर्गे व मछली की दुकाने खुली हुई है। इससे लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है। कई स्थान तो ऐसे है, जहां से श्रद्धालु हर रोज होकर मंदिर आते-जाते है, लेकिन मीट की दुकानों के खुलने से उनकी धार्मिक भावनाएं प्रभावित होती है। उन्होंने डीएम से नवरात्र के दिनों में मीट की दुकानों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। साथ ही कहा कि यदि आदेश के बाद भी कोई भी मीट की दुकाने खोलता है तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाये।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *