बागपत। रविवार को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की इकाई नेहरू युवा केन्द्र बागपत द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 106वीं जयंती को अंत्योदय दिवस के रूप में मनाया गया जिसके अंतर्गत जनपद के ग्राम क्यामपुर में अंत्योदय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं लेमन रेस में युवाओं ने प्रतिभाग किया जिसमे प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में केशव ने प्रथम, निशांत ने द्वितीय व हर्षित ने तृतीय स्थान व लेमन रेस में रोहित ने प्रथम, शिवम ने द्वितीय व रवि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर ग्राम प्रधान राजीव चौधरी व विशिष्ट अतिथि में नरेन्द्र प्रधान, पंडित निरंजन शर्मा, बिजेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार व डॉ० सुरेंद्र पाल ने शिरकत की। प्रधान राजीव चौधरी ने अपने वक्तव्य के माध्यम से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों से प्रतिभागियों को अवगत कराया। कार्यक्रम में नेहरू युवा केन्द्र बागपत से सम्बद्ध क्यामपुर युवा व युवती मंडल के स्वयंसेवक, नीतीश भारद्वाज, सुषमा त्यागी, गगन त्यागी, साहिल, धोनी, पूजा आदि मौजूद रहे।
