संगठन की मजबूती को लेकर भाकियू भानु की बैठक का आयोजन

पुरकाजी। भारतीय किसान यूनियन भानु की एक बैठक रामपुर तिराहा जिला कार्यालय पर आयोजित की गई जिसमें कई पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई। मुजफ्फरनगर जिला अध्यक्ष मामैश ठाकुर ने अपनी जिला कार्यकारिणी में शेरपुर के युवा नेता शहजाद राव को जिला संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी है। वहीं मोहसिन अंसारी को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष मामैश ठाकुर ने सभी पदाधिकारियों से किसान यूनियन भानु को मजबूत कर किसानों की समस्याओं को जोरदार तरीके से उठाकर मजबूती पर बल दिया। इस अवसर पर नवनियुक्त संगठन मंत्री शहजाद राव व जिला उपाध्यक्ष मोहसिन अंसारी का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर शहजाद राव मोहसिन अंसारी पप्पू भागोवाली लुकमान राव देवेंद्र कश्यप रविंद्र सिंह गुलशेर मलिक पप्पू बागोवाली मुख्य लोग मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *