Uncategorized
Trending

मौडकला गांव में लंपी नामक बीमारी से ग्रस्त अनेकों गाय

जिस प्रकार इंसानों में कोरोनावायरस था उसी तरह अब पशुओं में खास तौर पर गांव में एक संक्रामक बीमारी की शिकार बन रही है इस बीमारी का नाम लंपी है। जिसकी चपेट में हजारों गाय आ चुकी है और हजारों गायों की मौत भी हो चुकी है।

बहसूमा। जिस प्रकार इंसानों में कोरोनावायरस था उसी तरह अब पशुओं में खास तौर पर गांव में एक संक्रामक बीमारी की शिकार बन रही है इस बीमारी का नाम लंपी है। जिसकी चपेट में हजारों गाय आ चुकी है और हजारों गायों की मौत भी हो चुकी है। बता दें कि बहसूमा क्षेत्र के गांव मौडकला में भी कई गाय लंपी बीमारी से ग्रस्त है। लेकिन पशु पालन विभाग ने अभी तक गांव में जाकर किसी भी गाय की कोई खबर नहीं ली है। मौडकला गांव में कई गाय लंपी बीमारी की चपेट मे है और कई की मौत हो चुकी है। लेकिन पशु पालन विभाग अभी चैन की नींद सो रहा है। पता नहीं कितनी और गायों की मौत हो जाने के बाद जागेगा पशु पालन विभाग । संक्रमण के खतरों के बीच मानसून के इस सीजन में जानवरों में लंपी नामक लाइलाज बीमारी कहर बनकर टूट रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि जानवरों में त्वचा संक्रमण जरिए तेजी से फैलने वाली इस बीमारी के इलाज के लिए अभी तक कोई टीका भी तैयार नहीं किया गया है गायों की मौत से पशुपालक परेशान नजर आ रहे हैं। लेकिन पशु पालन विभाग इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। देखते हैं मौडकला गांव में और कितनी गांयो की मौत के बाद जागेगा पशु पालन विभाग। पशुपालन विभाग की ओर से गांव में टीम भेजकर टीके भी लगाए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button