रेलवे अंडरपास में जलभराव विकास को लेकर लोगो का पर्दशन

हापुड़। जनपद हापुड़ मे 4 दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण जनपद हापुड़ के रेलवे अंडर पास हो में कई कई फुट तक जलभराव हो गया है जिस कारण दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है एक दर्जन गांव का मुख्य मार्ग रेलवे अंडरपास में पानी भरने के कारण बाधित हो गया है। ग्रामीणों को गहरे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है इसके साथ ही पशुओं के लिए चारा ले जाने लाने के लिए भी भैंसा बुग्गी को गहरे पानी से होकर निकालना पड़ रहा है ट्रैक्टर ट्रॉली को भी गहरे पानी में जाना पड़ रहा है वहीं ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के कारण भरे पानी से उन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *