जनपद हापुड़ के गांव छतनौरा के रहने वाले कोशिंद्र गुर्जर को भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने संगठन में प्रदेश मुख्य महासचिव नियुक्त किया है। शनिवार को अपने गांव छतनौरा पहुंचे युवा नेता कोशिंद्र गुर्जर का ग्रामीणों ने फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर नवनियुक्त प्रदेश मुख्य महासचिव कोशिंद्र गुर्जर ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है उसका निर्वहन वो पूरी मेहनत एवं ईमानदारी के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि वो किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खडे हैं और किसानों की समस्याओं का हरसंभव निस्तारण कराया जाएगा। इस मौके पर मनोज, वीरेन्द्र, जितेन्द्र, अमित, विजय कुमार, विक्रांत, बाबूराम आदि मौजूद रहे।
