फिर गोलियों की आवाज से गूंज उठा गाजियाबाद, पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल

गाजियाबाद की विजय नगर थाना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी उस वक्त मिली जब शनिवार देर रात शाहबेरी के पास सघन चेकिंग अभियान के दौरान बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से अवैध हथियार और एक काले रंग की अपाचे बाइक भी बरामद की है। हालांकि मुठभेड़ में एक कॉन्स्टेबल भी घायल हो गया। जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे में भाग निकला। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने बदमाश और सिपाही को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानें क्या है पूरा मामला

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए थाना विजयनगर के थाना अध्यक्ष योगेंद्र मलिक ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर अपराध पर रोकथाम लगाए जाने के उद्देश्य से सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसके चलते विजयनगर पुलिस की तरफ से भी शनिवार देर रात चौकी क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र मे शाहबेरी पुलिया पर चेकिंग की जा रही थी।इस दौरान एक काले रंग की अपाचे बाइक पर दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिये। जिन्हें रुकने का इशारा किया गया तो वह नहीं रुके और पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए बाइक को दौड़ाना शुरू कर दिया। शक होने पर पुलिस ने सूचना फ्लैश कर थाना क्षेत्र की चेकिंग कर रहे सभी पुलिसकर्मियों को अलर्ट कर दिया

बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग

इसी दौरान अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति रिचपाल गढ़ी पुलिया की ओर चले गए। रिचपाल गढ़ी पुलिया पर चेकिंग कर रही पुलिस टीम ने भी मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया तो वह पुलिस पर फायर कर जल प्लांट रोड की ओर भागने लगे। हालांकि खुद को घिरता देखा बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर की। तभी पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल होकर वहीं गिर पड़ा जबकि दूसरा बदमाश भाग निकला।

दूसरा बदमाश मौके से फरार

उधर, पुलिस ने घायल बदमाश को मौके पर पकड़ लिया। बदमाश की गोली से एक हेड कांस्टेबल अमित बायीं बाजू में गोली लगने से घायल हो गया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ की गई तो पता चला कि अभियुक्त खालिद उर्फ राजा छात्र संघ का बदमाश है, जिस पर विभिन्न थानों में आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे पंजीकृत हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान इसका अन्य साथी अमित भागने में कामयाब रहा उसके भी तलाश जारी है। जल्दी से भी धर दबोचा जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *