24 सितंबर मीना दिवस धौलाना में मनाया गया
जनपद हापुड़ में 24 सितंबर को मीना दिवस मनाया गया जैसा की विदित है कि आज के दिन यूनिसेफ की परिकल्पना मीना मंच का गठन हुआ जिसके द्वारा अनेकों संदेश भारतवर्ष में बालक बालिकाओं को दिए जाते हैं

जनपद हापुड़ में 24 सितंबर को मीना दिवस मनाया गया जैसा की विदित है कि आज के दिन यूनिसेफ की परिकल्पना मीना मंच का गठन हुआ जिसके द्वारा अनेकों संदेश भारतवर्ष में बालक बालिकाओं को दिए जाते हैं जैसे कि बाल शिक्षा नैतिक शिक्षा बालिका शिक्षा और अनेकों नुक्कड़ नाटक जैसे कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जेंडर इक्विटी पर कराए जाते हैं एवं जीवन कौशल विकसित करना तथा आत्मविश्वास बालिकाओं में जगाने के लिए प्रेरित करती है इसीलिए इसलिए 24 सितंबर को हम मीना दिवस के रूप में जन्म दिवस के रूप में मनाते हैं इस दिन विद्यालय में पावर एंजेल बालिका को मीना बनाकर प्रधानाध्यापिका या सुगम करता टीचर नए तरीके से या फिर केक काटकर एक दूसरे को बधाई देते हैं वह विद्यालय में सभी को प्रेरित करते हैं कि मीना की तरह बने इस अवसर पर आज विद्यालय बंद होने की वजह से धौलाना ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी योगेश गुप्ता के दिशा निर्देशन में डीआरजी रंजना गुप्ता प्रधानाध्यापिका प्राथमिक विद्यालय नगला गज्जू ब्लॉक धौलाना जनपद हापुड़ ने समस्त शिक्षकों सहित सीडीओ प्रेरणा सिंह व धौलाना तहसील की एसडीएम सुनीता सिंह से आशीर्वाद लिया गया एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी मैडम अर्चना गुप्ता द्वारा मिशन शक्ति के आशीर्वचन के साथ निपुण भारत के लक्ष्यों की जानकारी भी ली गई की ट्रेनिंग में कैसे कार्य हो रहा है और लोगों ने क्या जानकारी अर्जित की फिर सभी लोगों के साथ केक काटकर मीना दिवस मनाया गया और बहुत-बहुत मीना दिवस की शुभकामनाएं दी गई। कुछ हमारे ऐसे शिक्षक साथी है जो पर्दे के पीछे काम कर रहे थे जिन्होंने मीना का पोस्टर मीना का जन्मदिन लिखकर व बैलून से डेकोरेशन से सजाया इस अवसर पर अंजू लता दीपिका मनीषा कुसुम रानी कम अपोजिट विद्यालय हिम्मतनगर से एवं जय श्री व सुधा यादव कंपोजिट विद्यालय समाना आदि से शिक्षिकाए मौजूद रही।


