crime
Trending

दावत के लिए घर से निकला युवक लाश बन कर लौटा, दोस्तों ने धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट

शव को देख कर परिजनों में कोहराम मच गया। इसके बाद पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई तो पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया।

प्रयागराजः उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक युवक को उसके दोस्तों ने दावत के बहाने बुला कर धारदार हथियार से मार कर उसे दर्दनाक मौत दे दी। जब युवक काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो उसके परिजनों ने उसकी तलाश शुरु कर दी। काफी देर तक परिवार वाले उसे ढूंढने रहे और फिर कार में उसकी लाश मिली। शव को देख कर परिजनों में कोहराम मच गया। इसके बाद पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई तो पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया।

बता दें कि यह घटना प्रयागराज के गंगा पार स्थित फूलपुर की है। यहां पर नासिर पट्टी इलाके में शनिवार देर रात को एक युवक की हत्या कर दी गई। दरअसल, फूलपुर बरेस्ता खुर्द निवासी 30 वर्षीय राजनाथ यादव पुत्र हीरालाल यादव मुंबई में वाहन चलाता था। वहां उसके साथ सराय ममरेज थाना क्षेत्र के नासिर पट्टी गांव का रहने वाला राजेश यादव भी कार चलाता था। 24 सितंबर को दोनों मुंबई से घर आए थे। राजनाथ की मौसी का घर नासिर पट्टी गांव सराय ममरेज में है, इसलिए राजेश उसका रिश्तेदार भी लगता था। दोनों में गहरी दोस्ती थी।

दोस्त ने दावत पर बुला कर उतारा मौत के घाट
शनिवार शाम राजनाथ ने पत्नी उषा से कहा कि उसे दोस्त राजेश ने दावत पर बुलाया है। यह कहकर वह घर से निकल गया। देर रात तक राजनाथ घर नहीं लौटा तो परिवार के लोगों ने उसे फोन किया लेकिन उसका फोन स्विच आफ था। इससे परेशान भांजा सुरेश और भतीजा राहुल उसे खोजने निकले। प्रतापपुर चौराहे के पास राजेश यादव के भाई आलोक की कार खड़ी थी। जिसमें राजनाथ की खून से लथपथ लाश देखकर सुरेश और राहुल ने घरवालों को सूचना दी। इसके बाद लाश को घर लाया गया।

पुलिस ने किया आरोपियों को गिरफ्तार
राजनाथ की पत्नी उषा देवी का आरोप है कि उसके पति की धारदार हथियार से हत्या की गई है। राजेश और आलोक ने अपने साथियों के साथ घटना को अंजाम दिया है। हालांकि कि वह कोई कारण नहीं बता सकी। पुलिस ने आलोक को हिरासत में ले लिया है। इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button