अर्जुन देशवाल बने तहसील मीडिया प्रभारी क्षेत्रवासियों ने अर्जुन देशवाल को फोन पर दी बधाई

बहसूमा। गांव मौडकला निवासी अर्जुन देशवाल को युवा जिलाध्यक्ष मेरठ भारतीय किसान यूनियन तोमर सनी चौधरी ने भारतीय किसान यूनियन तोमर के मवाना तहसील मीडिया प्रभारी के पद पर नियुक्त किया है। इस अवसर पर युवा जिला अध्यक्ष सनि चौधरी ने कहा कि अर्जुन देशवाल को मवाना तहसील मीडिया प्रभारी बनने पर संगठन को मजबूती मिलेगी और संगठन का विस्तार होगा। वही अर्जुन देशवाल ने कहा कि युवा जिला अध्यक्ष सनी चौधरी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सोंपी है इसका पालन ईमानदारी और लगन से किया जाएगा और संगठन का विस्तार किया जाएगा।वही क्षेत्रवासियों ने अर्जुन देशवाल को फोन पर बधाई दी।और उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। उन्हें बधाई देने वालों में चौधरी उदयवीर सिंह, चौधरी अनंगपाल, प्रवीण उपाध्याय, अमरीश नागर,मोनू पंवार,विकास पंवार, सचिन चौधरी प्रबंधक, प्रभात देशवाल, अमित कुमार आदि लोगों ने बधाई दी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *