समाधान दिवस पर बहसूमा थाने पहुंचे डीएम और एसएसपी

 

बहसूमा।माह के अंतिम शनिवार को समाधान दिवस के मौके पर बहसूमा थाने पहुंचे जिलाधिकारी दीपक मीणा और एसएसपी रोहित सजवाण ने फरियादियों से बातचीत की। अचानक पहुंचे अफसरों के सामने कोई भी लिखित शिकायत नहीं मिली। बता दें कि शनिवार को जिलाधिकारी दीपक मीणा और एसएसपी रोहित सजवाण बहसूमा थाने पहुंचे। वहां उपस्थित लोगों से शिकायत के विषय में पूछा तो कोई भी पर फरियादी लिखित शिकायत लेकर नहीं आया। जिलाधिकारी दीपक मीणा और एसएसपी रोहित सजवाण ने थाना पुलिस को बिना भेदभाव के गुणवत्ता के आधार पर शिकायतों का निस्तारण करने की बात कही डीएम ने कहा कि अवैध कब्जों को मुक्त कराया जाए तथा कब्जा धारकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। एसएसपी में भूमि विवाद रजिस्टर,जन शिकायत रजिस्टर, आईवी आरएस रजिस्टर की जांच करते हुए उचित रखरखाव की बात नहीं और वांछित अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की बात की।दोनों अफसरों ने थाना प्रभारी महावीर सिंह से शिकायतें न आने के बारे में पूछा तो थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायतों का निस्तारण वह तहसीलकर्मियो को साथ लेकर वह थाने से संबंधित शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही करा देते हैं। दोनों अफसर करीब एक घंटा थाने मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *