मेरठः- बम की अफवाह के चलते दो घंटे देरी से मेरठ सिटी स्टेशन पहुंची नौचंदी एक्सप्रेस

मेरठः- बम की अफवाह के चलते दो घंटे देरी से मेरठ सिटी स्टेशन पहुंची नौचंदी एक्सप्रेस

प्रयागराज संगम से सहारनपुर जा रही नौचंदी एक्सप्रेस में बम रखे जाने की सूचना से बुधवार देर रात मेरठ तक हड़कंप मच गया । नौचंदी एक्सप्रेस में जिस समय बम रखे जाने की सूचना प्राप्त हुई उस समय ट्रेन प्रयागराज से लखनऊ वाले रूट पर थी। नौचंदी एक्सप्रेस में बम की सूचना पर इसको रायबरेली रेलवे स्टेशन पर रोककर आरपीएफ और जीआरपी के अलावा थाना पुलिस ने सभी कोचों में छानबीन की। छानबीन के दौरान पता चला कि अग्निशमन यंत्र के तार से किसी ने छेड़छाड़ की थी, जिसके चलते फायर अलार्म बज गया था। पूरी छानबीन | करने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। वहीं, इसके चलते ट्रेन स्टेशन पर करीब पौन घंटे तक रूकी रही और गुरुवार सुबह करीब दो घंटे की देरी से सिटी स्टेशन पहुंची ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *