राजू श्रीवास्तव ने किया था लोगों का खूब मनोरंजन : शिखा

बागपत। मॉडल एवं सिंगर शिखा ने सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव के निधन पर दुख व्यक्त किया और कहा कि उनका निधन समाज के लिए एक अपूर्णीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी पूरी नहीं की जा सकती।

शिखा ने कहा कि राजू श्रीवास्तव ने हास्य कला की दुनिया में अपनी एक अलग छाप छोड़ी। सबको हंसाने वाला राजू श्रीवास्तव आज सबको रुलाकर चला गया। उन्होंने अपनी अभिनव कला दक्षता से जीवन पर्यंत समाज के लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। अपनी हास्य कला की विद्या को अपनी प्रतिभा एवं मेहनत से नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। वह एक मंझे हुए कलाकार होने के साथ-साथ एक बेहद जिंदादिल इंसान थे। सामाजिक क्षेत्र में भी वह काफी सक्रिय रहते थे। उनके अंदाज से गंभीर व्यक्ति भी हंसने लगता था। उन्होंने परम पिता परमेश्वर से उनकी पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने के लिए प्रार्थना की।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *