uttar pradesh
Trending

12 साल पहले हसीना बानो, पूजा बनकर रचाई थी शादी- अब इस्लाम कबूल करने की युवक को मिल रही धमकी

पीड़ित ने मामले को लेकर स्थानीय थाने में इसकी शिकायत की है। हरकत में आई पुलिस ने धमकी देने वाले के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। धमकी देने वाले आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है।

अयोध्या: भगवान राम की नगरी अयोध्या से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर हिन्दू युवक ने पूजा नाम की लड़की से हिन्दू रीति रिवाज से शादी रचाई थी, लेकिन उसे क्या पता था कि जिसके साथ उसने शादी रचाई वो क्या बेवफा निकल जाएगी। दरअसल, शादी से पहले युवती ने अपना नाम पूजा बताई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था। युवक के दो बच्चे भी है। 12 साल बाद जब पत्नी अपने मायके गई तो मौका पाकर बेटे आयुष खतना करवा दिया। पति ने जब इसका विरोध किया तो युवक को इस्लाम कबूल करने की धमकी मिलने लगी। बताया जा रहा है कि यदि उसने इस्लाम कबूल नहीं किया तो उसका सिर कलम कर जाएगा। पीड़ित ने बताया कि जब उसने पत्नी की जानकारी जुटाई तो उसका असली नाम पूजा उर्फ हसीना बानो है। पीड़ित ने बताया कि पत्नी ने बेटे का नाम स्कूल में अनीस लिखवा दिया।

भय के साये में जी रहा है पीड़ित युवक
पीड़ित ने मामले को लेकर स्थानीय थाने में इसकी शिकायत की है। हरकत में आई पुलिस ने धमकी देने वाले के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। धमकी देने वाले आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित ने बताया कि स्थानीय कोतवाली से लेकर मुख्यमंत्री तक शिकायत करने के बाद मुकदमा तो दर्ज हो गया लेकिन जगबीर अपनी जान के भय को लेकर अफसरों से लेकर संत-महंतों तक के चक्कर लगा रहा है।

ये है पूरा मामला
दरअसल, पीड़ित के जीजा राम जन्म कोरी को तत्कालीन फैजाबाद रेलवे स्टेशन के बाहर एक युवती मिलती है, जो अपना नाम पूजा बताती है और कहती है कि उसके घर में कोई नहीं है। राम जन्म उसको लेकर जगवीर के पास आते हैं और पूरा मामला बताते हुए कहते हैं कि निराश्रित है, इससे शादी कर लो, इसे आसरा मिल जाएगा और आप का घर भी बस जाएगा।  उसने बताया कि पहले उससे कोर्ट मैरिज करता है और उसके बाद 2012 में उससे हिंदू रीति रिवाज से शादी करता है। इस शादी में लड़की के परिवार से कोई शामिल नहीं होता क्योंकि उसके अनुसार उसके कोई परिजन है ही नहीं।

समय बीतता है पहले एक पुत्र आयुष का जन्म होता है जो अब 10 वर्ष का हो चुका है इसके बाद एक पुत्री शगुन भी इनके परिवार के जन्म लेती है।

पहचान छुपा कर रचाई शादी 
परिजनों की मानें तो अपनी पहचान छुपा कर शादीशुदा जिंदगी जी रही हसीना बानो पर जनवरी को शक तब हुआ जब उसने अपने बच्चों को एक दिन नमाज पढ़ते हुए देख लिया। विवाद हुआ तो पत्नी अपने बच्चों को लेकर प्रतापगढ़ चली गई,जहां उसका मायका बताया जाता है। वापस लौटी तो कुछ दिन बाद जगवीर को पता चला कि बेटे आयुष का खतना भी करा दिया गया है। आरोप है कि स्थानीय दबंगों से युवती के परिजनों ने मिलकर धमकी दी है। उसे मुस्लिम धर्म अपनाने की धमकी दी जा रही है नहीं तो सिर कलम कर दिया जा जाएगा।

अयोध्या के संतों ने कहा- ये नया लव जिहाद
वहीं इस मामले को लेकर संतो ने कहा कि ये नया लवलेहाद है। उन्होंने कहा कि यह पहला मामला है जब किसी मुस्लिम लड़की ने हिन्दू बनकर किसी युवक से शादी रचाई है। ऐसे मामले की जांच होनी चाहिए ऐसे लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।तपस्वी छावनी के संत परमहंस ने कहा कि जांच होनी चाहिए हिन्दूओं के खिलाफ कोई बड़ी शाजिस तो नहीं हो रही है। फिलहाल पीड़ित की शिकायत पर धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button