वोकल फॉर लोकल प्रदर्शनी 23 सितंबर से वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देगी प्रदर्शनी-डॉ नीरज कौशिक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा पखवाडा के अंतर्गत वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने के लिये जिला उद्योग केंद्र के माध्यम से प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा। प्रदर्शनी में स्टॉल लगाने के लिये स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने वालों से संपर्क किया जा रहा है।

बागपत(विनीत कौशिक)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा पखवाडा के अंतर्गत वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने के लिये जिला उद्योग केंद्र के माध्यम से प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा। प्रदर्शनी में स्टॉल लगाने के लिये स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने वालों से संपर्क किया जा रहा है।
भाजपा के मंडल प्रभारी एवं वोकल फॉर लोकल कार्यक्रम के जिला प्रमुख डॉ नीरज कौशिक ने बताया कि
दिगंबर जैन कॉलेज बड़ौत के ए फील्ड में वोकल फॉर लोकल के तहत एक जनपद एक उत्पाद व हस्तशिल्पियों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी 23 से 25 सितंबर तक आयोजित की जायेगी।
उन्होंने कहा कि कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी वोकल फॉर लोकल पर बढ़ावा दे रहे हैं। प्रधानमंत्री का कहना है कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिया जाये। प्रदर्शनी में 25 स्टॉल लगाए जाएंगे। स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने वाले कारीगरों को सिर्फ अपने मॉल को लेकर पहुंचना और लगाना है। प्रदर्शनी में स्टॉल पर माल लगाने का कोई चार्ज नहीं लिया जायेगा। साथ ही प्रदर्शनी में स्थानीय जरी के कारीगर अपने मॉल को डिस्प्ले करेंगे।

डॉ नीरज कौशिक ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद डॉ सत्यपाल सिंह जी, विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री केपी मलिक, विधायक योगेश धामा, भाजपा जिला अध्यक्ष सूरजपाल सिंह, पूर्व विधायक एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंग


