हाथ जोड़कर बोली प्रेमिका-दीदी हम आज ही आये हैं आपकी कसम…..फिर ब-हुआ कुछ ऐसा

आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में प्रेमिका को घुमाने ले जा रहे पति से पहले पत्नी पहुंच गयी। प्रेमिका को बाइक से उतार कर बुरी तरह पीटा। इस दौरान पति मनाता रहा और प्रेमिका हाथ जोड़ कर माफी मांगती रही पर उसके द्वारा पेअर छूने पर भी पत्नी नहीं मानी। काफी देर बाद परिजन उन्हें वहां से ले गए। पूरी घटना का वीडियो सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक मामला थाना ताजगंज क्षेत्र के फतेहाबाद रोड पर आई लव आगरा सेल्फी पॉइंट का है। प्रत्यक्षदर्शी ब्रजेश कुमार के अनुसार बुधवार दोपहर 3 बजे के लगभग यहां क्षेत्र की निवासी महिला आकर खड़ी हो गयी। करीब 20 मिनट बाद वहां एक बाइक पर युवक – युवती आये। उनके आते ही पहले से खड़ी महिला दोनो के पास गई और गाड़ी पर बैठी महिला को बाल पकड़ कर खींच लिया। उसने दूसरी महिला को जमीन पर गिरा कर बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान युवक बाइक पर बैठा हुआ बस महिला से छोड़ देने की बात कहता रहा।

काफी देर मारपीट के बाद महिला ने बताया की उक्त युवक उसका पति है और उसके छोटे-छोटे बच्चे हैं। बाइक पर आया युवक उसका पति है। यह दूसरी महिला ने पति को प्रेम जाल में फंसा लिया है। उसकी पूरी कमाई पर ऐश कर रही है।

गिड़गिड़ाती रही प्रेमिका बोली-दीदी माफ कर दो

मारपीट के बाद प्रेमिका पत्नी से बोली दीदी माफ कर दो, आपकी कसम हम आज पहली बार आये हैं । हम कभी इसके साथ कहीं नहीं गए। युवक भी उसे छोड़ने की गुहार लगाते रहे। पत्नी ने किसी की नहीं सुनी और वहां खड़े होकर वीडियो बना रहे लोगों से और वीडियो बनाकर वायरल करने को कहा।

आधे घंटे हंगामे के बाद पति-पत्नी और प्रेमिका को उनके रिश्तेदार और जानकार ले कर चले गए। उनके द्वारा कोई पुलिस शिकायत नहीं कि गयी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *