crimeराज्य
Trending

PWD विभाग में बढ़ा भ्रष्टाचार,अपने चहेतों को बिना टेंडर दे दिया 4.62 करोड़ का काम

अधिकारियों अपने चहितों को बिना टेंडर दिए 4.62 करोड़ रुपये का यह काम गुपचुप तरीके से दे दिया।

प्रयागराज। लोक निर्माण विभाग (PWD) विभाग में भ्रष्टाचार आसमान छू रहा हैं। प्रयागराज मंडल के कौशांबी जनपद में मूरतगंज से रोही बाईपास तक बिना टेंडर के ही 3 किलोमीटर आरसीसी सड़क बना डाली।अधिकारियों अपने चहितों को बिना टेंडर दिए 4.62 करोड़ रुपये का यह काम गुपचुप तरीके से दे दिया। अब मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से की गई है।

बताया जा रहा है कि कौशांबी में टेंडर प्रक्रिया में बडे़ स्तर पर धांधली सामने आ चुकी है। इस मामले में नए तरीके का भ्रष्टाचार सामने आ रहा है। इसमें अधिकारियों ने अपने चहेती फर्म को बिना नोटिस और टेंडर निकाले काम दे दिया। प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग कौशांबी ने न तो टेंडर ही निकाला और न ही इसे सार्वजनिक किया।

मूरतगंज से राजापुर रोड से रोही तक 2 लेन पेव्ड रोड का निर्माण कार्य चल रहा है। एक्सियन और अधीक्षण अभियंता प्रयागराज वृत्त लोक निर्माण विभाग प्रयागराज की मिलीभगत से इस काम को अधिकारियों ने अपने चहेतों को बिना टेंडर के ही दे दिया। जब इसकी भनक लोगों को हुई कि बना टेंडर के काम हो रहा है, इसकी गुणवत्ता देखने वाला कोई नहीं है तो शिकायत मुख्य अभियंता से लेकर शासन स्तर तक पहुंच गई है।

अब यहां सवाल उठ रहा है कि अगर बिना टेंडर के सड़क निर्माण का कार्य हो रहा है तो फिर उसकी गुणवत्ता कौन परख रहा है। बिना टेंडर के एजेंसी ने 4.62 करोड़ रुपये का काम कैसे शुरू कर दिया? ग्रामीणों ने इस भ्रष्टाचार की शिकायत मुख्यमंत्री से की है ओर जिस भी अधिकारी की भूमिका सामने आ रही है उसकी निष्पक्ष जांचकराकर उसे निलंबित करने व उसके खिलाफ भ्रष्टाचार की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button