अंतिम सफर पर राजू श्रीवास्तव, थोड़ी देर में होंगे पंचतत्व में विलीन
अंतिम सफर पर निकले राजू श्रीवास्तव। फैंस कॉमेडी स्टार को नम आंखों से विदाई दे रहे हैं।
हास्य कला से इंडस्ट्री में अपना लोहा मनवाने वाले ‘गजोधर भैया’ उर्फ राजू श्रीवास्तव अब हमारे बीच नहीं हैं। कॉमेडी स्टार ने दिल्ली के AIIMS अस्पताल में अंतिम सांस ली। सबको हंसाने वाला स्टार आज सबको रुला कर चला गया।

‘आज के चार्ली चैप्लिन थे राजू’
राजू श्रीवास्तव को अंतिम विदाई देने पहुंचे उनके खास दोस्त सुनील पाल ने कहा- ‘वह आज के चार्ली चैप्लिन थे।’

फैंस ने दी नम आंखों से विदाई
कॉमेडी स्टार राजू श्रीवास्तव अपने अंतिम सफर पर निकल गए हैं। फैंस के साथ-साथ सितारें भी अपने कॉमेडी किंग को नम आंखों से विदाई दे रहे हैं।
अपनी अंतिम यात्रा पर राजू…
राजू की पार्थिव देह को दिल्ली के द्वारका के दशरथपुर से निगमबोध शमशान ले जा रहा है। वहीं उनका अंतिम संस्कार होगा।
सुनील पॉल पहुंचे राजू के घर
कॉमेडी स्टार के दोस्त सुनील पॉल, एहसान कुरैशी समेत इंडस्ट्री के कई कलाकार दिल्ली स्थित उनके घर घर पहुंचे हैं जहां राजू श्रीवास्तव का पार्थिव शरीर रखा गया है।

अंतिम सफर पर ‘गजोधर भैया’
राजू श्रीवास्तव का आज दिल्ली के निगमबोध घाट पर सुबह 10 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। कॉमेडियन की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए कई कलाकार और उनके दोस्त दिल्ली स्थित उनके भाई के घर पहुंच चुके हैं।

पत्नी शिखा श्रीवास्तव बोलीं- वह एक सच्चे योद्धा थे
कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा श्रीवास्तव ने मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान कहा कि, ‘मैं अभी बात करने में सक्षम नहीं हूं। मैं अभी क्या कह सकती हूं? उन्होंने बहुत संघर्ष किया, मैं वास्तव में उम्मीद और प्रार्थना कर रही थी कि वह इस जंग से लड़कर वापस आ जाएंगे। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ है। मैं केवल इतना कह सकती हूं कि वह एक सच्चे योद्धा थे।’
शैलेश लोढ़ा ने किया याद
राजू श्रीवास्तव के निधन से आज पूरा देश शोक में डूबा हुआ है। फैंस के साथ-साथ उनके इंडस्ट्री के साथी कलाकारकॉमेडी किंग को नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसी कड़ी में शैलेश लोढ़ा ने राजू श्रीवास्तव को याद करते हुए पोस्ट शेयर कर बताया कि उन्होंने क्यों उनका नंबर ‘राजू आओ आओ’ से सेव कर रखा था।
42 दिन से वेंटिलेटर पर थे राजू श्रीवास्तव
जानकारी के लिए बात दें कि 10 अगस्त को जिम में उन्हें दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। कॉमेडी स्टार बीते 42 दिनों से वेंटिलेटर पर थे। फैंस उनकी सलामती की दुआ मांग रहे थे। कॉमेडी किंग 42 दिन के बाद जिंदगी की जंग हार गए। राजू श्रीवास्तव के निधन (Raju Srivastava Death) की खबर सुन इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। फैंस को यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है।



