पंजाब विस में विश्वास प्रस्ताव लाना समय व संसाधनों की बर्बादी: परगट

जालंधर।  पंजाब के पूर्व मंत्री परगट सिंह ने 22 सितंबर को विशेष विधानसभा सत्र में आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के विश्वास प्रस्ताव लाने के कदम पर सवाल उठाया है।

श्री सिंह ने बुधवार को कहा,“आप द्वारा पंजाब विधानसभा में कल का तथाकथित ‘विश्वास प्रस्ताव’ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के हितों की सेवा करने के लिए सिर्फ एक सस्ता हथकंडा है। यह न केवल समय और संसाधनों की बर्बादी है बल्कि सदन के नियमों के खिलाफ भी है।”

पंजाब कैबिनेट ने मंगलवार को विश्वास प्रस्ताव लाने के लिए 22 सितंबर को राज्य विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने को मंजूरी दी थी। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने हाल ही में दावा किया था कि उसके कम से कम 10 विधायकों को भारतीय जनता पार्टी ने छह महीने पुरानी सरकार को गिराने के लिए 25-25 करोड़ रुपये की पेशकश के साथ संपर्क किया था।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *