सिर पर पंखा लगाकर गर्मी से राहत का किया जुगाड़, यूपी के बाबा ने इंजीनियरों को दी मात

यूपी के एक 77 वर्षीय व्यक्ति ने गर्मी को मात देने के लिए अजीबोगरीब जुगाड़ निकाला। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के रहने वाले लल्लूराम ने चिलचिलाती गर्मी से कुछ राहत पाने के लिए हेलमेट में पंखा लगा रखा है। पंखा सौर ऊर्जा से चल रहा है। इसके लिए उन्होंने पूरा जुगाड़ कर रखा है जिससे पंखा चल रहा है और उन्हें भरी गर्मी में राहत दे रहा है। इसकी वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो में लल्लूराम को प्लास्टिक का हेलमेट पहने हुए देख सकते हैं, जो सोलर पैनल से जुड़ा हुआ है।

77 वर्षीय व्यक्ति गर्मी को मात देने के लिए ऐसा अनोखा जुगाड़ किया है। दरअसल, हाल ही में यूपी में गर्मी ने लोगों को जीना बेहाल कर दिया था। वहीं हर दिन लल्लूराम काम के लिए बाहर रहते हैं। वो घर-घर जाकर फूल बेचते हैं। इसी चिलचिलाती धूप के कारण उनकी तबीयत खराब हो गई। इस वजह से वह अपना सामान बेचने के लिए बाहर नहीं जा पा रहे थे और इससे उनके और उनके परिवार का जीना और मुश्किल हो गया था। इससे परिवार पर भारी असर पड़ा क्योंकि वे मुश्किल से अपना गुजारा कर पा रहे थे।

जब लल्लूराम ठीक हो गए, तो उन्हें पोर्टेबल पंखे की आवश्यकता का एहसास हुआ क्योंकि वे गर्मी सहन करने में असमर्थ थे। इस तरह उन्हें अपने सिर पर सौर ऊर्जा से चलने वाला पंखा पहनने का विचार आया। पोर्टेबल पंखा उन्हें गर्मी से कुछ राहत देता है। वहीं पंखे की स्पीड इस बात पर निर्भर करती है कि सूर्य की किरणें कितनी तेज हैं।

बताया जा रहा है कि उन्होंने कई लोगों से सामान उधार लेकर इस विचित्र पोर्टेबल पंखे को बनाया। अपनी बीमारी के बाद उनके पास बमुश्किल कोई पैसा बचा था और वे इसे बनाने के लिए इस्तेमाल किए गए उत्पादों को खरीदने का जोखिम नहीं उठा सकते थे। लल्लूराम रोजाना ग्राहकों को घर-घर जाकर फूलों की माला बेचते हैं और उन्हें बेचने से जो पैसा कमाते हैं उसका इस्तेमाल अपने बच्चों को खिलाने के लिए करते हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *