किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू की आपात बैठक

हापुड़। धौलाना तहसील परिसर में पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने आपात बैठक कर किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर धौलाना तहसीलदार प्रवीण कुमार को ज्ञापन सौपते हुए जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। जिसमें भाकियू कार्यकर्ता हरी किशन सिंह ने कहा की धौलाना तहसील क्षेत्र के गांव में गोवंशओं में लंपी नामक बीमारी वायरस पशुओं पर कहर बरपा रहा है और अभी तक भी पशुपालन विभाग द्वारा कोई टीकाकरण नहीं कराया गया। जल्द से जल्द टीकाकरण करा कर पशुओं जीवन को बचाया जाए।तो वही जसवीर सिंह ने कहा गांव डहाना हल्का लेखपाल द्वारा तहसील में भ्रष्टाचार का अड्डा बनाए हुए हैं।किसान राकेश कुमार व जुगल किशोर से हिस्सा व खसरा बनाने की एवज मे रिश्वत लेने का आरोप लगया है। जल्द से जल्द रिश्वत की रकम किसान को दी जाए नहीं तो आंदोलन करने के लिए भाकियू कार्यकर्ता मजबूर होंगे।शिवकुमार सिंह ने कहा धौलाना में आवारा पशु ने बहुत ही फसल नष्ट कर दी है इन्हें तत्काल पकड़ पाया जाए।भाकियू जिला महासचिव भवेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा की कुराना टोल टैक्स वाले कर्मचारी नहर की सड़क पर आने जाने वाले वाहनों से अवैध टोल वसूली करते हैं इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।इस दौरान जिला महासचिव भवेंद्र सिंह सिसोदिया,हरी किशन सिंह, जसवीर सिंह,करण सिंह,राजवीर सिंह,वेद प्रकाश सिंह,नरेंद्र सिंह, राकेश कुमार,शिवकुमार,डालचंद, वीरेश राणा,महिपाल सिंह, बब्बल सिंह,महेंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह,राजेंद्र सिंह, पूरन सिंह आदि मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *