सारथी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा कम्पोजिट स्कूल शाहपुर बड़ौली में जाकर छात्राओं को जागरूक

सारथी वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वाधान में कंपोजिट स्कूल शाहपुर बड़ौली में जाकर उत्तर प्रदेश सरकार की योजना के अंतर्गत छात्राओं को सेनेटरी पैड देखकर जागरूक किया और उनको सेनेटरी पैड की इस्तेमाल करने का सही तरीका भी बताया । लड़कियों ने चार्ट पेपर के माध्यम से सैनेटरी नैपकिन को इस्तेमाल कर आगे बढ़ने को जागरूक किया स्कूल की छात्राओं में काजल कश्यप, कशिश ,काजल रानी आदि ने चार्ट बनाकर एक समाज के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। वंदना गुप्ता ने बताया कि छात्र और महिलाएं अपने स्वास्थ्य के साथ समझौता कर देती है। जिससे आगे चलकर उन्हें कई बीमारियों से जूझना पड़ता है। इसी के साथ छात्राओं को सैनेटरी पैड का प्रयोग के बारे में विस्तार से समझाया बताया कि छात्राओं को सिर्फ सेनेटरी पैड का ही उपयोग करना चाहिए क्योंकि पीरियड के समय में बहुत जरूरी है। इस पर स्कूल की सभी छात्राओं ने सारथी वेलफेयर फाउंडेशन की इस कार्य में पूरा समर्थन किया ओर छात्राओं ने संस्था का धन्यवाद दिया। इस मौके पर अध्यक्ष वन्दना गुप्ता उपाध्यक्ष शालू गुप्ता ममता जिंदल सुनीता रानी रेनू आदि ने छात्राओं को जागरूक किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *