आज का इतिहास

आज का इतिहास

नयी दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1539 – सिख संप्रदाय के पहले गुरु गुरु नानक देव का करतारपुर में निधन। उन्होंने ही ‘लंगर’ की प्रथा शुरू की थी।
1789 – अमेरिकी कांग्रेस ने पोस्टमास्टर जनरल के कार्यालय को अधिकृत किया।
1792 – फ्रांस गणराज्य की स्थापना की घोषणा हुई।
1903 – अमेरिकी नागरिक इटालो मार्चिओनी को आइसक्रीम कोन के लिए एक पेटेंट दिया गया।
1914 – मद्रास बंदरगाह पर जर्मन युद्धपोत इम्देन ने बमबारी की।
1949 – सोवियत संघ ने पहला परमाणु बम का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
1955 – ब्रिटेन में टेलीविजन का व्यावसायीकरण शुरू हुआ। इसमें प्रत्येक घंटे सिर्फ छह मिनट ही विज्ञापन के प्रसारण की अनुमति दी गयी और रविवार सुबह में इसे चलाने की इजाजत नहीं थी।
1961 – अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी ने शांति कोर की स्थापना के लिये कांग्रेस के अधिनियम पर हस्ताक्षर किए।
1966 – अमेरिकी यान ‘सर्वेयर 2’ चंद्रमा की सतह से टकराया।
1977 – अमेरिकी फुटबॉल टीम पेले के नेतृत्व में दो प्रदर्शनी मैच खेलने कलकत्ता (अब कोलकाता) पहुंची।
1979 – जमीयत-ए-इस्लाम के संस्थापक मौलाना अब्दुल अली मौदूदी का निधन।
1980 – ईरान और इराक के बीच जारी सीमा संघर्ष युद्ध के रूप में परिवर्तित हुआ।
1988 – कनाडा की सरकार ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान और कनाडा के नागरिकों की नजरबंदी के लिए माफी मांगी और मुआवजा देने का भी वादा किया।
1992 – संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बोस्निया और हर्जेगोविना के बीच युद्ध में भूमिका के लिए यूगोस्लाविया को निष्कासित किया।
2002: फ्रांस ने आइवरी कोस्ट में अपनी सेना भेजी।
2011: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और पटौदी के नवाब मंसूर अली खान पटौदी का निधन।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *