नोएडा के सेक्टर 21 में निर्माणाधीन दीवार गिरी, चार मजदूरों की मौत

नोएडा के सेक्टर 21 में निर्माणाधीन दीवार गिरी, चार मजदूरों की मौत

नोएडा के सेक्टर 21 में निर्माणाधीन दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं, मलबे में कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका है।

जानकारी के मुताबिक, जलवायु विहार में बाउंड्री वॉल की नाली की मरम्मत के दौरान लगभग 200 मीटर दीवार गिरने से हादसा हुआ। कुल 12 मजदूर वहां काम कर रहे थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा है और मलबा हटाने का काम जारी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *