कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में शशि थरूर VS अशोक गहलोत…राहुल गांधी की FB पोस्ट से बना नया सस्पेंस

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नजदीक आने के साथ ही पार्टी के भीतर राहुल गांधी को एक बार फिर से अध्यक्ष बनाने की मांग तेज हो गई है। इसी क्रम में सोमवार को भी 7 प्रदेश कांग्रेस कमेटियों समेत पार्टी की आठ स्थानीय इकाइयों ने राहुल गांधी के समर्थन में प्रस्ताव पारित किए। इस सबके बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस सांसद शशि थरूर कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में शामिल माने जा रहे हैं।

PunjabKesari

सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी ने भी कहा है कि पार्टी अध्यक्ष का चुनाव लड़ने के लिए हर कोई स्वतंत्र है। दूसरी तरफ राहुल गांधी के फेसबुक पोस्ट से एक और सस्पेंस बन गया है। दरअसल राहुल गांधी ने सोमवार शाम को फेसबुक पर अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिस पर कैप्शन में उन्होंने जो लिखा है उसपर कई तरह के कयास शुरू हो गए हैं। फेसबुक पर शेयर की गई फोटो में राहुल गांधी केरल में एक जगह नाव चलाते हुए दिख रहे हैं और उन्होंने पतवार अपने हाथ में ले रखी है।

इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘जब नाव बीच मंझधार में फंस जाए, तब पतवार अपने हाथ में लेनी ही पड़ती है। न रुकेंगे, न झुकेंगे, भारत जोड़ेंगे।’ उनके इस कैप्शन को कांग्रेस के हालात और उनके अध्यक्ष बनने के संकेत के तौर पर भी देखा जा रहा है। हालांकि राहुल गांधी अब तक अध्यक्ष बनने से इनकार ही करते आए हैं, जबकि कांग्रेस में लगातार यह मांग उठती रही है कि वे ही पार्टी का नेतृत्व करें।

 

नवरात्रि में नामांकन भर सकते हैं गहलोत

सूत्रों के मुताबिक राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत नवरात्रि में 26 से 28 सितंबर के बीच अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन भर सकते हैं। कांग्रेस सूत्रों के हवाले से खबर है कि शशि थरूर भी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के प्रबल इच्छुक हैं। दावा है कि अपनी इस इच्छा को थरूर ने सोनिया गांधी के सामने रखा, जिसके बाद सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस में कोई भी पार्टी अध्यक्ष का चुनाव लड़ने के लिए स्वतंत्र है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *