मुजफ्फरनगर में आज युवा अग्निवीर बनने को दौड़कर दिखाएंगे अपना दमखम

अग्निवीर भर्ती के लिए मुजफ्फरनगर में आज मंगलवार को पहले दिन गौतमबुद्धनगर के युवा अग्निवीर बनने को दौड़कर अपना दमखम दिखाएंगे। सोमवार देर रात तक गौतमबुद्धनगर से हजारों अभ्यर्थी यहां पहुंच गए थे। सेना ने भर्ती स्थल एवं आसपास को क्षेत्र अपने कब्जे में ले लिया है। स्टेडियम एवं नुमाइश ग्राउंड से आने जाने के रास्ते बंद कर दिए गए हैं। सेना ने जनपदवार भर्ती शेयडूल तैयार किया है।

भर्ती कर्नल सोमेश जसवाल ने बताया कि गौतबुद्धनगर जनपद की तीनों तहसीलों के लगभग नौ हजार अभ्यर्थी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि आधी रात 12 बजे से अभ्यर्थियों को स्टेडियम में प्रवेश कराया जाएगा।

जाट कॉलोनी से स्टेडियम जाने वाले सभी रास्ते बंद मोहल्ला जाट कॉलोनी से स्टेडियम तक जाने वाले सभी रास्तों को बेरिकेडिंग करते हुए बंद किया गया है। ऐसे में सेना भर्ती तक स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। स्टेडियम और नुमाईश मैदान जाने को अभ्यर्थियों के लिए मेरठ रोड मुख्य मार्ग से जाने की व्यवस्था की गई है।

केंद्रीय राज्यमंत्री ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

अग्निवीर भर्ती के लिए के लिए आने वाले अभ्यार्थियों के ठहरने की व्यवस्था वेदांता बैंकेटहाल में की गई है। केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान ने वेदांता में पहुंचकर अभ्यर्थियों के ठहरने एवं खानपान की व्यवस्था का जायजा लिया। डा. संजीव बालियान ने अभ्यर्थियों से बातचीत भी की है। खानपान की व्यवस्था में शहर के कारोबारी सहयोग को आगे आए हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *