Uncategorized
Trending
योगासन प्रतियोगिता के विजेता किए पुरस्कृत
जिवाना के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को हुए कार्यक्रम में बडौत में हुई जनपदीय योगासन प्रतियोगिता के विजेता छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
बिनौली: जिवाना के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को हुए कार्यक्रम में बडौत में हुई जनपदीय योगासन प्रतियोगिता के विजेता छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
प्रधानाचार्य डॉ. राजीव खोखर ने प्रतियोगिता में अपनी स्पर्धाओं में पदक जीतने वाले अभिनव, अभिषेक उज्ज्वल, वंशिका उज्जवल, तनवी सोलंकी, जयंत, शिवां मलिक, नव्या वालिया व सृष्टि राणा को पुरस्कृत किया। इस दौरान निदेशक डॉ. सुनील आर्य, उप प्रधानाचार्य सुशील वत्स, योगाचार्य जितेंद्र आर्य, कुणाल आर्य, नितिन शर्मा, चंद्रवीर सिवाच आदि मौजूद रहे।


