बोर्ड Exam को लेकर CBSE ने जारी किए सैंपल पेपर्स, जाने किस पैटर्न से होंगी परीक्षाएं

लुधियाना: सैंट्रल बोर्ड ऑफ सैकेंडरी एजुकेशन (सी.बी.एस.ई.) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 के सैंपल पेपर्स जारी कर दिए हैं। जो छात्र अगले साल होने वाली बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले हैं, वे सी.बी.एस.ई. की आधिकारिक वैबसाइट से शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए 10वीं और 12वीं के सैंपल पेपर डाऊनलोड कर सकते हैं।

बता दें कि 2023 में होने वाले बोर्ड एग्जाम फिर से कोरोना से पहले वाले पैटर्न के आधार पर होंगे। यह भी बताया जा रहा है कि एग्जाम मार्च में शुरू होंगे और सिलेबस भी पिछले 2 वर्षों की तरह समैस्टर के आधार पर बांटा नहीं जाएगा। सी.बी.एस.ई. कक्षा-10 और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं मार्च और अप्रैल, 2023 में आयोजित की जाएंगी। बोर्ड ने सी.बी.एस.ई. सैंपल पेपर्स के साथ सब्जैक्ट वाइज एम.एस. या मार्किंग स्कीम भी जारी की है।

सिर्फ एक बोर्ड परीक्षा होगी आयोजित
वर्ष 2021-2022 में सी.बी.एस.ई. ने कक्षा-10 और कक्षा-12 दोनों के छात्रों के लिए 2 सत्रों में बोर्ड परीक्षा आयोजित की थी। अंतिम परिणामों की गणना के लिए बोर्ड ने टर्म-1 के थ्योरी पेपर को &0 प्रतिशत और टर्म-2 के थ्योरी पेपर को 70 प्रतिशत वेटेज दिया था, जबकि दोनों सत्रों की प्रैक्टिकल परीक्षाओं को समान वेटेज दिया गया। हालांकि यह व्यवस्था अगले साल जारी नहीं रहेगी क्योंकि बोर्ड ने घोषणा की कि 202& में केवल एक ही परीक्षा होगी, जैसे पहले के वर्षों में होती थी।

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *