टीचर ने बच्ची का हाथ तोड़ा, घायल होने के बाद भी करता रहा क्रूरता

टीचर ने बच्ची का हाथ तोड़ा, घायल होने के बाद भी करता रहा क्रूरता

भोपाल। राजधानी के एक स्कूल मेें टीचर ने बच्ची का हाथ तोड़ दिया। इतना ही नहीं, घायल होने के बाद भी उसके साथ दुर्व्यवहार करते हुए क्रूरता दिखाई। पुलिस ने पहले इस मामले में रिपोर्ट नहीं लिखी, बाद में शिक्षक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। इधर जिला शिक्षा विभाग ने भी मामले की जांच की बात कही है।

शिक्षक नासिर खान ने स्कूल परिसर में इतनी जोर से धक्का दिया कि गिरने की वजह से हाथ टूट गया- बैरसिया थाना अंतर्गत गोंडीपुरा सरकारी स्कूल में पढऩे वाली 12 साल की बच्ची राजकुमारी को शिक्षक नासिर खान ने स्कूल परिसर में इतनी जोर से धक्का दिया कि उसका गिरने की वजह से हाथ टूट गया। घायल होने के बाद भी नासिर खान बच्ची के साथ दुव्र्यवहार करता रहा और उसे घर भगा दिया।
बैरसिया पुलिस ने पहले रिपोर्ट नहीं लिखी लेकिन बाद में मारपीट की धाराओं के तहत शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की- मासूम रोते हुए जब घर पहुंची तो उसकी मां ममता बाई और पिता पर्वत सिंह शिकायत करने बैरसिया थाने पहुंच गए। बैरसिया पुलिस ने पहले तो रिपोर्ट नहीं लिखी लेकिन बाद में मारपीट की धाराओं के तहत शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घायल बच्ची का इलाज चल रहा है।
जिला शिक्षा अधिकारी नितिन सक्सेना ने बताया कि स्कूल के बच्चों से घटना के संबंध में बात की गई थी जिसमें बच्ची के खुद से गिरने की बात सामने आई – इस संबंध में भोपाल के जिला शिक्षा अधिकारी नितिन सक्सेना ने बताया कि स्कूल के बच्चों से घटना के संबंध में बात की गई थी जिसमें बच्ची के खुद से गिरने की बात सामने आई है। शिक्षक बच्ची को छोडऩे के लिए घर गए थे। जिस पर परिजनों ने शिक्षक पर धक्का देने का आरोप लगाया लेकिन प्रथम दृष्टि में शिक्षक आरोपी नहीं है। मामले की जांच की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *