सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत निशुल्क स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजन

बागपत। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर जिला स्तरीय निशुल्क चिकित्सा शिविर एवं स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया।
17 सितम्बर से शुरू हुए सेवा पखवाडा़ कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद में सभी आठ सीएचसी ओर 21 पीएचसी पर निशुल्क स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनपद के जनप्रतिनिधियों ने फीता काट कर शुभारंभ किया। जिसमें भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
स्वास्थ्य मेले में डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, सामान्य चिकित्सा, वैक्सीनेशन, मातृ स्वास्थ्य, बाल स्वास्थ्य, टीकाकरण, आंख, कान, नाक एवं गले की जांच आदि जांच की गयी। साथ ही मेला में धूम्रपान और तंबाकू के सेवन से बुरे प्रभाव की जांच, कैंसर नियंत्रण जागरूकता समेत अन्य विभागों के इलाज संबंधी सेवाएं भी मिली।
सीएचसी बागपत में सासंद डॉ सत्यपाल सिंह ने निशुल्क स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ किया। बड़ौत एवं बिनौली सीएचसी पर जिला अध्यक्ष सूरजपाल सिंह ने स्वास्थ्य मेले का फीता काट शुभारंभ किया।
छपरौली सीएचसी पर पूर्व विधायक सहेन्द्र सिंह चौहान, खेकड़ा सीएचसी पर विधायक योगेश धामा के प्रतिनिधि गौरव यादव, सीएचसी पिलाना पर जिला पंचायत सदस्य मनु पाल बंसल, सीएचसी सरूरपुर पर पूर्व विधायक चौधरी साहब सिंह, टिकरी सीएचसी पर पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित ने फीता काटकर शुभारंभ किया।
स्वास्थ्य मेले में जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन, अनिल तोमर, सासंद प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा नेता जसवीर सौलकी, सुदेश चौहान मंडल प्रभारी डॉ नीरज कौशिक, जिला मीडिया प्रभारी एवं निशुल्क स्वास्थ्य मेला के जिला प्रमुख पवन शर्मा, मंडल अध्यक्ष अमित जैन, राजीव धामा, संदीप प्रजापति, सचिन जैन, सत्यबीर बड़का, अजय शर्मा, दीपक भारती, संजय उपाध्याय, कपिल देव, पूर्व मंडल अध्यक्ष चन्द्रवीर तोमर, गौरव शर्मा भानू, मास्टर राजीव तोमर, मां सन्दीप शर्मा, अतुल जैन, आलोक शास्त्री, रवि पालिवाल, विनय त्यागी, सत्यपाल उपाध्याय, प्रभात स्वामी राजगोपाल कश्यप, सभी सीएचसी के अधिक्षक, स्टाफ नर्स, फार्मेसिस्ट मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *