सेवा पखवाड़ा के तहत सीएचसी पर स्वास्थ्य शिविर लगाया

बिनौली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिनौली पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन हुआ।
आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष मास्टर सूरजपाल गुर्जर ने फीता काटकर किया। शिविर में सीएचसी प्रभारी ड़ा. अमित त्यागी, डॉ. अभिनव नेहरा, डॉ. आकाश, डॉ. अमित गुप्ता, कोल्ड चैन हैंडलर अजीत धामा 158 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। इस अवसर पर जसबीर सौलंकी, मंडल अध्यक्ष राजीव धामा, मंडल महामंत्री सुधीर त्यागी, पवन शर्मा, दीपक,कंवरपाल, राजवीर आर्य, सुनील सौलंकी,प्रभात स्वामी आदि उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *