राज्य
Trending

उद्धव ने भाजपा पर बनावटी हिंदुहृदय सम्राट बनने का लगाया आरोप

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को हिंदुत्व के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर निशाना साधा

कोल्हापुर। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को हिंदुत्व के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर निशाना साधा और कहा कि देश में बनावटी ‘हिंदुहृदय सम्राट’ बनाने की कोशिश की गई थी, लेकिन लोगों ने भाजपा के इस प्रयास को खारिज कर दिया। अब यह नकली ‘बुर्का’ (घूंघट) कोल्हापुर-उत्तर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में आएगा।

ठाकरे ने महा विकास अघाड़ी (एमवीए) समर्थित कांग्रेस उम्मीदवार सुश्री जयश्री जाधव के लिए चुनाव प्रचार किया। उन्होंने शिव सैनिक और एमवीए के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को वीडियो के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि वह व्यक्ति जो किसी भी परेशानी का बहादुरी सामना किया और ‘हिंदुहृदय सम्राट’ बना, वह सिर्फ और सिर्फ शिवसेना प्रमुख स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे थे।
उन्होंने कहा कि राजर्षि शाहू महाराज और प्रबोधंकर ठाकरे के समय से ठाकरे परिवार कोल्हापुर से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि शिवसेना ने हिंदुत्व नहीं छोड़ा है, बल्कि भाजपा ने शिवसेना का हिंदुत्व अपनाया है। उन्होंने कहा कि शिवसेना ने पीछे से नहीं, बल्कि सामने से प्रहार किया है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके शिव सैनिक एमवीए उम्मीदवार सुश्री जाधव को वोट देंगे।
मुख्यमंत्री ठाकरे ने विपक्षी नेता देवेंद्र फडणवीस के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि अब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की फोटो को दिवंगत ठाकरे के साथ लगाए जाने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि पहले हमने श्री अटल बिहारी वाजपेयी,

नरेंद्र मोदी की तस्वीरें भी लगाईं थी, लेकिन मोदी को छोड़कर अन्य नेताओं की तस्वीरें नहीं देखीं।
उन्होंने सवाल उठाया कि गृहमंत्री अमित शाह ने अपना वादा क्यों तोड़ दिया, जो बालासाहेब ठाकरे के कमरे में शिवसेना से किया था।मुंबई-नागपुर समृद्धि राष्ट्रीय राजमार्ग को बालासाहेब ठाकरे के नाम पर करने का भाजपा विरोध क्यों कर रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने कर्नाटक में चुनाव के लिए बेलगाम निगम से भगवा ध्वज को फाड़ कर वार्ड के साथ हटा दिया था। राज्य भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल की आलोचना करते हुए जिन्होंने कहा कि अगर वह कर्नाटक राज्य में पैदा होकर मराठी भाषा और महाराष्ट्र का अपमान कर सकते हैं, तो ऐसा व्यक्ति हमें भगव का गौरव नहीं सिखाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button