उत्तराखंड तथा असम कांग्रेस के एससी विभाग में बने नये अध्यक्ष

उत्तराखंड तथा असम कांग्रेस के एससी विभाग में बने नये अध्यक्ष

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने उत्तराखंड तथा असम में अनुसूचित जाति विभाग में बदलाव करते हुए नये अध्यक्ष नियुक्त किए हैं।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन दोनों राज्यों में अनुसूचित जाति विभाग में शनिवार को नये अध्यक्ष नियुक्त किए हैं और उन्हें तत्काल प्रभाव से अपना काम शुरू करने के लिए कहा गया है।

उन्होंने बताया कि पार्टी ने उत्तराखंड में वरिष्ठ नेता दर्शन लाल को तथा असम में श्रीमती कृष्णा दास को अनुसूचित जाति विभाग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। असम में श्री किरेन बनिया को सह अध्यक्ष बनाया गया है।

उत्तरकाशी में धरासू,बडैथी मूल के श्री दर्शनलाल देहरादून में रहते है। वह 2012 बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए तथा कुछ दिन एससी विभाग में अध्यक्ष भी रहे लेकिन तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने किसी प्रकरण में गंभीर विवाद होने पर उनको हटा दिया था।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *