चीते की आवाज पर अखिलेश ने ली चुटकी, अब लोग उड़ा रहे मजाक….”चीते की ‘दहाड़’ का था इंतजार? पर दहाड़ता तो शेर है”

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी) में नामीबिया से लाए गए चीतों को एक विशेष बाड़े में छोड़ा। इस मौके पर मोदी अपने पेशेवर कैमरे से चीतों की कुछ तस्वीरें भी खींचते हुए दिखाई दिए। वहीं, इस बात को लेकर उत्तर प्रदेश में सियासी माहौल गर्माया हुआ है। दरअसल, नामीबिया से लाए गए 8 चीतों में से एक चीते का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी आवाज निकाल रहा है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उस वीडियों को अपने ट्वीटर हैंडल से शेयर करते हुए पीएम पर तंज कसा, लेकिन यह अखिलेश पर उल्टा साबित होता होने लगा। ट्वीटर यूजरों ने भी कमेंट के जरिए अखिलेश यादव को आड़े हाथे ले लिया।

बता दें कि वायरल वीडियों में पिजरे में बंद चीता अपनी अवाज निकालता जिसे कैमरे में कैद कर वायरल किया गया। वहीं इस वीडियों को अखिलेश यादव ने शेयर करते हुए लिखा कि “सबको इंतज़ार था दहाड़ का… पर ये तो निकला बिल्ली मौसी के परिवार का.”

इस खूबी के लिए जाना जाता है चीता
चीता एक बिग बिल्ली प्रजाति का बड़ा जानवर है। ये तेज रफ्तार से दौड़ने वाले जानवरों में से एक होता है। इनकी गति 72 मील प्रति घंटा की होती है, लेकिन ये 10 मिनट से ज्यादा नहीं दौड़ पाते हैं। लेकिन जब ये फुल स्पीड में दौड़ रहा होता है तो इसकी छलांग 7 मीटर लंबी यानी 23 फीट लंबी छलांग लगा सकता है। यह स्पीड वह महज 3 सेकंड में हासिल कर लेता है। इससे भी बड़ी खासियत यह कि उसे शिकार के लिए केवल 20 सेकंड चाहिए होते हैं। दौड़ते वक्त इसका शरीर हवा में रहता है। बाघ के मुकाबले चीता बहुत पतला होता है और इसका सिर भी काफी छोटा होता है। इनकी कमर भी बेहद पतली होती है। चीता के शरीर पर काले धब्बे और चेहरे पर काली धारियां होती हैं। जो आंखों के भीतर से नीचे मुंह तक जाती हैं। चीता शेर और बाघ की तरह दहाड़ नहीं पाता। ये बिल्लियों की तरह गुर्राते या फुफकारते हैं। चीते को रात को देखना मुश्किल होता है। इसलिए ये ज्यादातर दिन में शिकार करना पसंद करते है जब शेर ज्यादा सक्रिय नहीं होते हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *