रामलीला ग्राउंड हापुड़ में श्री विश्वकर्मा पूजा का आयोजन हुआ

जनपद हापुड़ में शनिवार को रामलीला ग्राउंड हापुड़ में श्री विश्वकर्मा ब्राह्मण महासभा के तत्वधान में श्री विश्वकर्मा पूजा का भव्य आयोजन किया जिसमें सोमदत्त वत्स ने इसके महत्व के बारे में बताया अपने पूर्वजों को याद करना अपने ऋषि-मुनियों को याद करना और श्री विश्वकर्मा जी को पूजना पीढ़ी दर पीढ़ी चलाता आ रहा है और आगे भी चलता रहेगा वहीं उप सचिव ममता शर्मा ने बताया श्री विश्वकर्मा भगवान सृष्टि के रचयिता है और सबको औजार और अस्त्र-शस्त्र देने वाले हैं। और इनकी पूजा श्रेष्ठ है। और सभी लोग इनकी पूजा करते हैं वहीं ब्राह्मण समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और संकीर्तन में भजनों पर झूम कर आनंद लिया और भगवान श्री विश्वकर्मा जी का पूजन किया जिसमें मुख्य अतिथि विधायक विजयपाल आढती व सीओ सिटी नगर कोतवाल रहे जिसमें सभी ने भगवान श्री विश्वकर्मा जी को फूल माला चढ़ाकर आशीर्वाद प्राप्त किया और समाज को संबोधित किया इस अवसर पर काफी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *