हापुड़ में शनिवार को जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने एसडीएम सदर को उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

हापुड़। जनपद हापुड़ लखीमपुर में दो नाबालिग सगी बहनों के साथ रेप के बाद फांसी लगाकर हत्या के अभियुक्त आरोपीयों के विरुद्ध त्वरित दंडात्मक कार्रवाई कराने के संबंध में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में एसडीएम सदर को दिया ज्ञापन। यशस्वी प्रधानमंत्री के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान तथा माननीय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के भयमुक्त समाज की नीति के पश्चात भी लखीमपुर जिले में परिवार की दो सगी बहनों को उनके घर में जबरन उठाकर उनके साथ बलात्कार करने और फांसी लगाकर हत्या करने वाले छह अभियुक्त की घटना प्रदेश सरकार की प्रमुख समाज की नीति को खुली चुनौती है इस अपराधिक घटना से समाज में लोग आतंकित आशंकित और भयभीत हैं जिसके निवारण हेतु सभी अभियुक्तों पर त्वरित दंडात्मक कार्रवाई की जानी आवश्यक है चाहिए उक्त अपराधिक घटना के सभी अभियुक्तों और उनके सहयोगी पर त्वरित कार्रवाई कर फांसी की सजा दी जाए जिससे भविष्य में किसी अपराध के की पुनरावृत्ति न हो त्वरित कार्रवाई किए जाने पर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन आभारी रहेगा इस अवसर पर जनसंख्या समाधान फ़ाउंडेशन हापुड़ के ज़िलाध्यक्ष/ राष्ट्रीय सदस्य राजेंद्र गुर्जर ने नेतृत्व में,सुन्दर कुमार आर्य, शशि गोयल, इशवरी कुमारी सिसोदिया, अनिल गुप्ता, चन्द्र प्रकाश ठठेरा, राजबीर भाटी हेम सिंह प्रधान सहित काफ़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *