डॉक्टर भीमराव अंबेडकर अमृत सरोवर उत्सव धूमधाम से मनाया गया

पुरकाजी। पुरकाजी ब्लॉक के ग्राम फलौदा में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर अमृत सरोवर उत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया इस मौके पर होमगार्ड कंपनी के अधिकारी व जवानों ने वृक्षारोपण किया।
प्राप्त समाचार के अनुसार गांव फलौदा में शासन के आदेश अनुसार तालाब पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर अमृत सरोवर उत्सव मनाया गया। जहां सहायक कमांडेंट अनिल कुमार शर्मा ने तालाबों पर वृक्षारोपण किया इस मौके पर अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि वृक्ष हमें हरियाली देते हैं ।जिससे वातावरण साफ सुथरा रहता है इसलिए सभी को अपने घरों में खेतों में वृक्षारोपण करना चाहिए इस मौके पर सहायक कमांडेंट अनिल कुमार शर्मा श्री राजेश कुमार प्लाटून कमांडर बाब इंदर सिंह, ग्राम प्रधान संतराम, देव दत्त शर्मा वह प्लाटून साजैट होमगार्ड सुशील कुमार दीवान, यशपाल सिंह वह अन्य होमगार्ड जवान मौजूद रहे इस मौके पर अधिकारियों ने सुशील कुमार की सराहना की।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *