पुरकाजी। खंड विकास कार्यालय पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्दर मोदी जी का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया,केक सयुंक्त रूप से ब्लॉक प्रमुख श्रीमति मालती रानी के प्रतिनिधि मनोज चौहान नूरनगर व वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण खुल्लर एवं भाजपा नेत्री हिना चौधरी ने केक काटकर मनाया तथा मिष्ठान का वितरण कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन मनाया। जिसमे मुख्य रूप से के पी सिंह, नीटू प्रधान, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रितु सिंघल महामंत्री हिना चौधरी अमरीश त्यागी रबलेश जी सभासद नरेंद्र पाल विशाल फरीदी आदि लोग मौजूद रहे।
