बिनौली। लखनऊ के ताजमहल होटल में शनिवार को आयोजित एजुकेशन समिति कार्यशाला में राज्य शिक्षक प्राप्त कविता सिंह को बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने सम्मानित किया।

प्रार्थमिक विद्यालय नम्बर एक कि प्रधान अध्यापिका कविता सिंह को बीती पांच सितंबर की राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके लिए बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कविता को शिक्षण क्षेत्र में उत्कृष्ठ योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।

फोटो परिचय।
लखनऊ में राज्य शिक्षक प्राप्त कविता सिंह को सम्मानित करते शिक्षा मंत्री संदीप सिंह।