श्रद्धा के साथ किया भगवान विश्वकर्मा पूजन

बिनौली। बिनौली गांव में शनिवार को आदि शिल्पी भगवान विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई।

इस दौरान संयंत्रों, संस्थानों, प्रतिष्ठानों और निर्माण कार्य से जुड़ी कार्यशालाओं में भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया गया। इस अवसर पर विश्वकर्मा समाज के लोगों ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके सिद्धांतो पर चलने का संकल्प लिया। इसके उपरांत उन्होंने हलवे के प्रसाद का भी वितरण किया। पूजन में प्रधान उपेंद्र धामा, महावीर विश्वकर्मा, रमेश विश्वकर्मा, सुनील विश्वकर्मा, महिपाल जांगिड़, बब्बू जांगिड़, सुरेश विश्वकर्मा, धर्मू पांचाल, राकेश विश्कर्मा, पवन, अंकित, राजीव, सूरज, सुशील आदि उपस्थित रहे।

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *