मुस्लिम बहुमूल्य कस्बा सिवालखास में भावी प्रत्याशी शकील रजा के आवास पर देश के यशवशी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 72 वा जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया और उनकी लंबी आयु की कामना की गई। इस अवसर पर रक्तदान शिविर लगाकर भारी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने रक्तदान किया प्रोग्राम से पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद जिंदल डॉ जेपी चिकारा समाजसेवी ठाकुर बृजगोपाल रक्तदान शिविर का फीता काटकर शुभारंभ किया। भावी प्रत्याशी शकील रजा जिला उपाध्यक्ष अनवार कुरेशी अल्पसंख्यक मोर्चा अशफाक इंजीनियर पंडित राज किशोर गर्ग डॉ जमील डॉ मनोज अमित चौहान अमित पाल नईम चौहान सुल्तान हमीद कुरेशी शोएब इरफान मुदस्सीर अनस महिपाल बाल्मीकि और बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
