क्रूज़र एवं ट्रक की टक्कर में चार लोगों की मौत

क्रूज़र एवं ट्रक की टक्कर में चार लोगों की मौत

चित्तौड़गढ़। राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के मंगलवाड़ थाना क्षेत्र में क्रूजर एवं ट्रक के आपस में टकराने पर एक महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई जबकि करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात मध्यप्रदेश के इंदौर निवासी ये लोग उदयपुर से आ रहे थे कि इनकी क्रूजर गाड़ी क्षेत्र के मोरवन गांव के समीप एक ट्रक को ओवर टेक करने का प्रयास करने पर सामने से आ रहे अन्य ट्रक से टकरा गई।
हादसे पर आस पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सुचना दी। गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला, इनमें रजा हुसैन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायलों को मंगलवाड़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद उदयपुर रैफर कर दिया या जहां सुबह तक सहेल कुरैशी, शकीला कुरैशी और जाहिद कुरैशी ने और दम तोड़ दिया।
घायलों में तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज़ कर लिया है। घटना की सुचना मिलने पर हताहत परिवार के उदयपुर में रहने वाले रिश्तेदार तथा अन्य लोग अस्पताल पहुंच गए।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *