हाईटेंशन विधुत लाइन से भयभीत व्यापारियों ने प्रदर्शन किया

हाईटेंशन विधुत लाइन से भयभीत व्यापारियों ने प्रदर्शन किया

बिनौली। हाइटेंशन विधुत लाइन से भयभीत व्यापारियों ने शुक्रवार को ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए व्यापारियों ने डीएम बागपत से हाईटेंशन विधुत लाइन के नीचे सुरक्षा की दृष्टि से जाल बिछाने की मांग की है।
बता दे कि बस स्टैंड बिनौली से लेकर मैन बाजार तक हाईटेंशन विधुत लाइन जा रही है। बाजार में सुबह से लेकर शाम तक ग्रामीणों की काफी भीड़भाड़ रहती है। पूर्व मे मैन बाजार मे साप्ताहिक पैठ भी लगती थी, एक दिन अचानक हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर नीचे गिर गया, और पैठ मे भगदड़ मच गई, जिस कारण कई लोग घायल हो गये थे। उसी समय प्रशासन ने पैठ को मैन बाजार से हटाकर पिछोकरा गांव के बाहरी हिस्से मे लगवाना शुरू कर दिया था। लेकिन बिनौली के व्यापारियों मे हाईटेंशन लाइन को लेकर काफी भय व्याप्त है। दो दिन पूर्व ही मैन बाजार मे देर शाम बड़े तेज धमाके के साथ हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर नीचे गिर गया, और बाजार में अफरा तफरी का माहौल हो गया, कई व्यापारी बाल बाल बचे। सूचना मिलते ही थाना पुलिस व ऊर्जा निगम के कर्मचारी मौके पर पहुचे। हाईटेंशन लाइन को लेकर व्यापारियों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए डीएम बागपत से विधुत लाइन के नीचे जाल बिछवाने की मांग की है। इस दौरान अर्पित गुप्ता, राममेहर चौधरी, नीरज कुमार, सुंदर सिंह, अनुज धामा, नितिन कुमार, अरुण भाटिया, तेजपाल सिंह, अरिहंत जैन, लोकेश कश्यप, अंकित जैन सहित काफी व्यापारी मौजूद रहे।

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *