सरधना । वैश्य समाज सरधना की बैठक मुकेश मित्तल के आवास पर हुई। बैठक में महाराजा अग्रसेन जी की जयन्ती के उपलक्ष्य मे 29 सितंबर की शाम को वैश्य परिवारिक मिलन समापोह के आयोजन को लेकर रणनीति बनाई गई । वैश्य पारिवारिक मिलन समारोह धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया गया यह कार्यक्रम श्री राम भवन, रामलीला मैदान मे किया जायेगा। वैश्य पारिवारिक मिलन समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री कपिल देव अग्रवाल, राजेन्द्र अग्रवाल , सांसद अमित अग्रवाल (कैन्ट विधायक) ठाकुर संगीत सोम , पूर्व विधायक विनीत शारदा प्रदेश संयोजक, देवेन्द्र गोयल , राष्ट्रीय अध्यक्ष वैश्य समाज, नीरज मित्तल व विनय कुराली मुख्य रूप से शामिल रहेंगे। बैठक में वैश्य समाज के अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता, युवा वैश्य मंच अध्यक्ष पुनीत जिन्दल, सुशील गुला उत्तम गुप्ता, मोहित अग्रवाल बिनेश गर्ग, मुकेश मित्राल, सुभाष अग्रवाल रामकुमार गुप्ता अंकुर गुप्ता, विवेक गोयल, प्रदीप किन्नून, अमन गुवा अतुल गुवा, लक्ष्मण अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
