विश्व ओजोन डे पर कार्यक्रम का आयोजन

सरधना। नगर के लश्कर गंज स्थित के.के. पब्लिक स्कूल में ओजोन डे मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान में स्पीच,निबंध प्रतियोगिता व लघु नाटिका का आयोजन किया गया ।सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर रामेंद्र गुप्ता (प्राचार्य संजय गांधी पीजी कॉलेज सरूरपुर खुर्द मेरठ)  स्कूल मैनेजर सुशील कुमार , सचिव संजीव कुमार व प्रधानाचार्य डॉक्टर उत्तम सिंह ने सरस्वती मां  के समक्ष दीप प्रज्वलित करके माल्यार्पण किया। इसके पश्चात स्कूल मैनेजर  सुशील कुमार ने मुख्य अतिथि  का माल्यार्पण द्वारा स्वागत किया। स्कूल की छात्रा उजाला भारती ने ओजोन परत पर इंग्लिश में स्पीच दी ,हिबा ने हिंदी में तथा हिमांशु शास्त्री ने इंग्लिश में स्पीच दी। इसके बाद स्कूल की छात्रा प्रतिभा व निदाअर्शी ने गीत गाया तथा कुशाग्र व सृष्टि बंसल ने कविता गायन किया जिसकी  सभी ने खूब प्रशंसा की । कक्षा 6 से 8 तक छात्र-छात्राओं के लिए निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा 6 से यशस्वी शर्मा ,देवांश त्यागी कक्षा 7 से सुहाना वर्मा,उवेश अंसारी, अजहर अहमद ,कक्षा 8 से सृष्टि शर्मा ,प्राची राणा व अयान को बेस्ट चुना गया ।इसी के साथ ओजोन परत को बचाने हेतु लघु नाटिका का मंचन किया गया जिसमें मणि ,वंशिका गुनगुन जैन, आस्था ,आरुषि  लविका ,चंचल, कृपा ,जीविका अंशिका त्यागी कशिश सोम ने भाग लिया। मुख्य अतिथि जी ने अपने संबोधन में कहा की प्रकृति ने पृथ्वी को हानिकारक किरणों से बचाने हेतु एक सुरक्षा प्रदान की जिसे हम ओजोन परत कहते हैं आज पृथ्वी पर प्रदूषण के कारण ओजोन परत में छेद होने लगे हैं जिसके कारण पृथ्वी पर अनेक प्रकार की बीमारियां उत्पन्न हुई है इसको बचाने हेतु हमें पृथ्वी पर अधिक से अधिक वृक्ष लगाने व फैक्ट्रियों से निकलने वाले धुंए को कम करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम के अंत में स्कूल मैनेजर सुशील कुमार ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया व स्कूल आए मुख्य अतिथि जी को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया तथा पर्यावरण के क्षेत्र में अपना योगदान दे रहे एडवोकेट  जितेंद्र पांचाल व रिहान मलिक को स्कूल की ओर से सम्मानित किया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *